देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट रात्ता द्वारा गांव रात्ता कलॉ व रात्ता खुर्द में अयोध्या राम मंदिर से आये हुये अक्षत वितरण किये

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मंडी 14/01/2024
आज जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट रात्ता द्वारा गांव रात्ता कलॉ व रात्ता खुर्द में अयोध्या राम मंदिर से आये हुये अक्षत वितरण किये , गाजे बाजे के साथ राम दरबार की सुन्दर भव्य झांकी निकाली गई यात्रा की शुरूआत गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर से की गई , सबसे पहले हनुमान जी को अक्षत भेंट किये फिर जय श्री राम के नारे के साथ पूरी टीम ने हर मोहल्ले में जाकर सम्मान पूर्वक घर घर अक्षत वितरित किये व लोगो से 22 जनवरी को अपने घरो में , आसपास के मंदिरो में प्रेम व भक्ति भाव से दीप प्रज्वलित करने की अपील की , यात्रा मे गांव समाज के युवा बच्चों व महिलाओ ने बढ चढ कर भाग लिया अंत में वापस हनुमान मंदिर पर आकर प्रसाद बांटकर अक्षत वितरण यात्रा का समापन किया गया , साथ ही साथ अटेली मण्डी से बुचास गौशाला तक निकल रही शोभा यात्रा में भी जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट सम्मिलित हुआ और शोभा यात्रा का बडे ही उत्साह और उमंग के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया , मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक श्री भगवान सिंह ने बताया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर समाज में बडा उत्साह है समाज में प्रेमभाव व भाईचारा बना रहे ऐसी उन्होंने भगवान से प्रार्थना की – वही ट्रस्ट के प्रधान श्री राजकुमार यादव ने बताया कि भगवान राम हम सब के मूल आदर्श है हमें प्रभु राम और त्रेतायुग के हर पात्र से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है और हमे सिखनी भी चाहिये , अक्षत वितरण के दौरान जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट की टीम के सभी युवा व बुजुर्ग सदस्य मौजूद रहे गांव समाज के लगभग 500 से ज्यादा लोगों ने यात्रा की शोभा को राममय बनाकर यादगार बना दिया।

Subscribe to my channel


