देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव:मकर संक्रान्ति

 

खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने वाली संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर पूर्व में रोपित वृक्षों में टैंकर से पानी डालकर प्रकृति को समर्पित पर्व मनाया ।

इस अवसर पर संस्थापक योगी प्रदीप निर्बाण ने पर्व के वैदिक उल्लेख और वैज्ञानिक आधार के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि पंच तत्वों में प्रमुख अग्नि का स्रोत सूर्य का वेदों में सर्वोच्च स्थान है साथ ही इस समय प्रकृति और मनुष्य में जैविक परिर्वतन का आरम्भ होता है। उन्होंने उपस्थित जनों से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाने हेतु जन आह्वान का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राकेश कुमार,पर्यावरण मित्र कुलदीप ,नितेश,नीरज,दीपक ,

गजेंद्र,संतलाल,विकास, यशपाल अन्य युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button