ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

एससी एसटी के दर्ज मुकदमों में जातिगत दुर्भावना से पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई, विभिन्न संगठनों ने जताया रोष

 

संवादाता बिरदी चंद गोठवाल नारनौल

नारनौल, 15 जनवरी

          ईकबालपुर नंगली में सरपंच परिवार के परिजनों पर हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमा नंबर 330 में एक माह से अधिक समय होने पर भी आरोपियों को गिरफतार ना करने के मामले में सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र जारी कर मांग की है कि मारपीट करने के आरोपी ईकबालपुर नंगली निवासी लालसिंह को अविलंब गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों द्वारा मामले में एक माह से अधिक समय होने पर भी एससी एसटी एक्ट के दर्ज मुकदमा में कार्रवाई ना होने से पुलिस विभाग की अव्यवहारिक कार्यशैली पर रोष प्रकट किया गया। समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि 12 दिसम्बर को ईकबालपुर नंगली निवासी शेर सिंह के साथ चुनाव की रंजिश को लेकर उसी गांव के लालसिंह द्वारा पंचायतघर में आयोजित विकसित भारत के तहत संकल्प यात्रा के दौरान कातिलाना हमला कर मारपीट की गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन देने और डीएसपी द्वारा गवाहों के ब्यान दर्ज होने के बावजूद दोषी को आज तक गिरफतार ना करना पुलिस की अव्यवहारिक कार्यशैली को उजागर करता है।

            इस अवसर पर रोष प्रकट करने वालों में संघर्ष समिति के प्रमुख सलाहकार व घानक सभा के सदस्य शिवनारायण मोरवाल, अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष लाला राम नाहर, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, हरियाणा चमार महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन, गुरु रविदास एवं अम्बेडकर महासभा के लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, डॉ अम्बेडकर जन जाग्रति मंच के प्रधान जसवंत भाटी, महर्षि वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, खटीक सभा के खण्ड प्रधान पत राम खिंची, कोली सभा के प्रधान तोताराम, संघर्ष समिति के खण्ड प्रधान रोहताश बबेरवाल, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, सुमेर सिंह गोठवाल, हरिराम सिरोहा, प्रमुख समाजसेवी बाबूलाल नारनोलिया, पूर्व प्रधान फूल चंद नारनोलिया व रामचंद्र, ग्रोवर, पूर्व हेडमास्टर धर्मवीर कटारिया, रामचंद्र गोठवाल, शेर सिंह, रमेश चंद, करतार सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button