ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

कार्य की गति के लिए कार्यालय जरुरी :- सत्यव्रत शास्त्री

ब्यूरो चीफ़ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*कार्य की गति के लिए कार्यालय जरुरी :- सत्यव्रत शास्त्री*
सांस्कृतिक अहीरवाल के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम नसीबपुर के सविता कैम्पलक्स में सम्पन्न हुआ। कार्यालय के उद्घाटन के लिए हवन का आयोजन स्वामी हंसानंद जी के ब्रह्मत्व में किया गया। जिसके पुरोहित राजेश शास्त्री रहे।यज्ञ के यजमान व संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में शामिल हो ने का धन्यवाद किया और कहा सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच प्रण के आह्वान को आगे बढ़ा रहा है अहीरवाल संस्कृति के पुरातन वैभव को वैश्विक स्तर पर पहूचाने के लिए अहीरवाल के ऐतिहासिक इतिहास लेखन हेतु प्रयास का धन्यवाद किया‌। उन्होंने कहा सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था अहीरवाल क्षेत्र में आज सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसने अल्प समय में ही अपने लक्ष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है आज अहीरवाल नाम को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया द्वारा मान्यता देना सड़ी उपलब्धि है इसके लिए मीडिया का धन्यवाद किया।आज के कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव राजकुमार यादव राजकुमार शर्मा पूर्व सरपंच निवाजनगर,मास्टर पुरुषोत्तम आर्य, भास्कर पटीकरा, डाक्टर रामनिवास यादव ,प्रेम बाबूजी, छोटेलाल यादव चैयरमैन हैफेड, सत्यपाल अजय नहेरू नगर, राकेश सोनी,नरेश पूर्व सरपंच, हरीश चैयरमैन ,धर्मवीर यादव सत्यवीर थानेदार समेत क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button