देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जातिसूचक अभद्र टिप्पणी करने पर संत रामभद्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग 

 

संवादाता बिरदी चंद गोठवाल नारनौल

 

संत रामभद्राचार्य की विवादित टिप्पणी से दलित संगठनों में भारी रोष

श्रीराम कथा के दौरान संत रामभद्राचार्य ने की थी जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

नारनौल, 14 जनवरी

          संत रामभद्राचार्य द्वारा श्रीराम कथा के दौरान जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों की सामुहिक रोष प्रदर्शन बैठक समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में रविवार को गुरु रविदास मंदिर में आयोजित की गई । बैठक में सभी संगठनों द्वारा इस संगीन मामले में रोष प्रकट करते हुए संत रामभद्राचार्य मुर्दाबाद के नारे लगाए गए । बैठक का संचालन करते हुए संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे विडियोज और टीवी पर प्रसारित खबर में श्रीराम कथा के दौरान संत रामभद्राचार्य द्वारा कहा जा रहा है कि जो रामजी को नहीं भजता, वह चमार है, नीच है। संत का कार्य समाज को जोड़ना होता है, ना कि तोड़ना। समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान ने कहा कि इस प्रकार अशोभनीय व अश्लील टिप्पणी का प्रयोग करके संत रामभद्राचार्य द्वारा समाज को खण्डित करने के साथ साथ संविधान का खुलेआम उलंघन किया है जिससे भारतवर्ष के समस्त दलित समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस संगीन घटना की सभी संगठनों ने घोर भर्त्सना करते हुए राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, प्रधानमंत्री, ग्रह मंत्री और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ऐसे जातिवादी संत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

            इस अवसर पर संघर्ष समिति के प्रमुख सलाहकार व घानक सभा के सदस्य शिवनारायण मोरवाल, अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष लाला राम नाहर, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, हरियाणा चमार महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन, गुरु रविदास एवं अम्बेडकर महासभा के लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, डॉ अम्बेडकर जन जाग्रति मंच के प्रधान जसवंत भाटी, महर्षि वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, खटीक सभा के खण्ड प्रधान पत राम खिंची, कोली सभा के प्रधान तोताराम, संघर्ष समिति के खण्ड प्रधान रोहताश बबेरवाल, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, प्रमुख समाजसेवी बाबूलाल नारनोलिया, पूर्व प्रधान फूल चंद नारनोलिया व रामचंद्र, ग्रोवर, पूर्व हेडमास्टर धर्मवीर कटारिया, रामचंद्र गोठवाल, शेर सिंह, रमेश चंद, करतार सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button