खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा मकर संक्रांति पर गोवंश को चुनरी उढा कर गुड और चारा खिलाकर आरती और परिक्रमा की गई

संवाददाता जयबीर सिंह

पवित्र मनन दीप द्वारा मकर संक्रांति पर गोवंश को चुनरी उढा कर गुड और चारा खिलाकर आरती और परिक्रमा की गई, गोवंश की सेवा करना हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी-गुरुदेव भास्कर भारद्वाज:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गौ माता को गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में चुनरी उढाकर गुड और चारा खिलाकर आरती कर परिक्रमा की गई! संस्कार उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा गौ माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा गोवंश की सेवा करना हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी है! गुरुदेव ने कहा गौ माता की सेवा से हमें सब कुछ प्राप्त होता है और परमात्मा की विशेष दया मिलती है और गौ माता हमारे जीवन में एक वैध का कार्य करती है! सभी भक्तों ने गौ माता के जयकारों का उद्घोष किया!और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया!इस पावन अवसर पर पवित्र मनन दीप के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, हीरालाल लखेरा, योगेश जांगिड़, अर्जुन कश्यप, सुमित वर्मा, सतबीर कुमार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही

Subscribe to my channel


