देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
केंद्र सरकार की योजनाओं से आमजन को किया गया लाभान्वित

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 12 जनवरी। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाने तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव को साझा करने तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने एवं पंजीकरण करवाने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत शुक्रवार को जिले में आयोजित हुए शिविर में आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीएम प्रणाम योजना के साथ उन्नत कृषि एवं कृषि में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र व्यक्तियों का पंजीयन योजनाओं के तहत किया गया।
*शुक्रवार को यहां आयोजित हुए शिविर*
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बालोतरा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कनाना और सराना, सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खरंटिया और टाकू बेरी, गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाखड़ा और खोखसर पश्चिम, समदड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खंडप और सरवड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित हुए।
*कल यहाँ आयोजित होंगे शिविर*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार,13 जनवरी को बालोतरा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत जानियाना और बिठुजा, गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोखसर और खारड़ा भारतसिंह, समदड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फूलण और सावरडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित होगें।

Subscribe to my channel


