उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू: कृषि विभाग का कार्यक्रम सफल”

 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

जनपद बस्ती-कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए मंगलवार दोपहर नगर पंचायत के टोला चौरवा में ईकेवाईसी पात्र किसानों का रजिस्टेशन किया गया ।

कार्यक्रर्म‌ का शुभारंभ करते हुए कृषि विभाग के अधिकारी एवं एसडीओ सदर हरेंद्र प्रसाद ने किया ।

अभियान के अंतर्गत जिन किसानों का ई केवाई सी भूलेख, अकलन , एनपीसीआई ,नहीं पूर्ण है वे किसान अपना आधार कार्ड लेकर, शिविर में पहुंचकर ई केवाई सी एवं किसान सम्मान निधि सम्बधी सभी कार्य पूरा कर ले।

शिविर में दर्जनों किसानों की ई केवाईसी , 13 किसानों की एनपीसीआई अन्य किसानों के भूलेख अकलन पीएम पोर्टल पर दर्ज किए गए ।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा गणेशपुर नगर पंचायत सभी वार्डों में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि केवाईसी अपडेट कैंप लगाकर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा ।

कोई भी किसान किसान सम्मान निधि योजना से वंचित नहीं रहेगा

शिवर संयोजक जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रियाजुल, हंसन, एडीओ कृषि दिलीप चौधरी, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर इंसान अली, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल मिश्रा, किसान सहायक सुनील कुमार नरेंद्र कुमार, अनुज कुमार,एवं तमाम किसान मौजूद रहे

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button