देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

घर-घर एक मुट्ठी अनाज इकट्ठा कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भक्तों के प्रसाद के लिए भेजा जाएगा-वैध किशन वशिष्ठ भाजपा नेता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

      *घर-घर एक मुट्ठी अनाज इकट्ठा कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भक्तों के प्रसाद के लिए भेजा जाएगा-वैध किशन वशिष्ठ भाजपा नेता*

                     पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख भाजपा नेता वैध किशन वशिष्ठ की अगवाई में अनेकों राम भक्तों के साथ एक मुट्ठी अनाज घर-घर जाकर एकत्रित करने का पुनीत कार्य गली मनिहारान से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर घर-घर से एक मुट्ठी अनाज देने का नजारा देखते ही बनता था।

             *इस अवसर पर भाजपा नेता ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कार्यक्रम में वीरवार को उन्हें सैकड़ो घरों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। काफी राम भक्तों की अगुवाई में अन्न एकत्रित करने वाले हाथों में भगवान राम की बड़ी-बड़ी ध्वजाएं लेकर चल रहे थे। जिसके कारण सारा वातावरण राममयी हो गया था। आज मनिहारान गली से प्रारंभ हुई यात्रा में चल रहे राम भक्तों का उत्साह जबरदस्त था।*

          वैध किशन वशिष्ठ ने बताया कि यह कार्यक्रम फ्रांस खाना, गली धोबियान, गली जैन मंदिर, गली मंदिर श्री सूर्यनारायण, गली फ्रांस खाना होते हुए लगभग 700 घरों में एक मुट्ठी अनाज को एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि ये अन्न अयोध्या के ऐतिहासिक भंडारे में पहुंचाया जाएगा। जिससे अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को प्रसाद रूपी भोजन में यह अन्न उपयोग हो सके।

                *इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक वैध किशन वशिष्ठ ने समस्त राम भक्तों का स्वागत किया। इस पैदल यात्रा में अशोक सैनी कोजिंदा वाले, राकेश मांडा, गगन सोनी उर्फ रिंकू सोनी, सरदार मनिंदर सिंह, समाजसेवी प्रवीण चौधरी, विजित शर्मा, पवन गुप्ता, दिलीप अग्रवाल कचोरी वाले सहित अनेक राम भक्त मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button