अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

परफेक्ट मेटल कास्टिंग कम्पनी मे हुयी 17 लाख की नकबजनी का खुलासा

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

परफेक्ट मेटल कास्टिंग कम्पनी मे हुयी 17 लाख की नकबजनी का खुलासा ।

→ घटना को अन्जाम देने वाली गैंग के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार |

→ घटना मे प्रयोग मे लिये गए वाहन टेम्पो सहित चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद । श्रीमान पुलिस अधीक्षक भिवाडी के निर्देशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना भिवाडी श्री विरेन्द्रपाल पुलिस निरीक्षक द्वारा गठित टीम सदस्यों को आसूचना एकत्रित करने हेतू अलग–अलग लक्ष्य दिये गए। जिनमे मुख्य कार्य सी.सी.टी.वी. फूटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान, कम्पनी कर्मचारियों से पूछताछ करना, पूर्व मे नकबजनी मे चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ करना, आसपास के कबाडियों को चैक करना आदि थे। उनमे से मुख्य कार्य सी. सी.टी.वी. फूटेज चैक कर कम्पनी से माल चोरी कर ले जाने वाले वाहन व आरोपियों की पहचान करना था, उक्त कार्य थानाधिकारी द्वारा श्री बिरेन्द्र कानि० न० 833 को दिया गया । श्री बिरेन्द्र कानि0 न0 833 द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुए 2 दिन तक लगातार करीब 120 सी.सी.टी.वी. कैमरों के फूटेज देखकर बदमाशों द्वारा वारदात मे प्रयोग लिये गए लोडिंग टेम्पो न0 आर. जे. 40 जी. ए. 3984 की पहचान की तथा वारदात को अन्जाम देने के बाद उक्त टेम्पो ग्राम कहरानी थाना भिवाडी फेज-3 क्षेत्र मे कबाडी की दुकान पर जाने की पुख्ता जानकारी प्राप्त की। श्री बिरेन्द्र न0 833 द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थानाधिकारी भिवाडी द्वारा उक्त टेम्पो की तलाश हेतू श्री सुबेसिंह सउनि०, श्री शिवकुमार एच सी न0 209 व श्री संदीप कानि० न० 1032 के नेतृत्व में टीम गठित कर कहरानी क्षेत्र मे भेजी जिस पर टीम सदस्यों द्वारा अथक प्रयास कर उक्त टेम्पो को चालक साबिर पुत्र असगर जाति मेव निवासी फरदडी थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा इलियास कॉलोनी मुण्डाना को पकड़ा गया। दस्तयाब किये गए टेम्पो चालक साबिर से पूछताछ पर घटना को अपने साथियों मौसिम कबाडी निवासी कहरानी, इरफान निवासी बिलाहेडी, दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी बिलाहेडी, आमिर निवासी ग्वालदा, अकबर उर्फ ऑफिसर निवासी कहरानी के साथ मिलकर वारदात को अन्जाम देना स्वीकार किया जिस पर आरोपी साबिर से पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी मौसिम कबाडी निवासी कहरानी को दस्तयाब किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी:- प्रकरण मे आरोपी 1. साबिर पुत्र असगर जाति मेव उम्र 27 साल निवासी फरदडी थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा हाल इलियास कॉलोनी मुण्डाना भिवाडी 2. मौसिम खान पुत्र छुटटन जाति मेव उम्र 25 साल निवासी कहरानी थाना भिवाडी फेज-3 जिला खैरथल – तिजारा राज० को गिरफतार किया गया है ।

बरामदगी :- प्रकरण मे गिरफतार किये गए आरोपियों साबिर व मौसिम खान से पूछताछ के आधार पर कहरानी कबाडी के गोदाम से वारदात मे चोरी किया माल 710 किग्रा एल्यूमिनियम स्केप, 400 किग्रा पीतल स्केप, 150 किग्रा तांबा स्क्रेप व घटना मे उपयोग में लिया गया लोडिंग टेम्पो बरामद किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button