देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर के ग्राम पंचायत गोल्ही पाठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ

लोकेशन= देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
देवेंद्रनगर के ग्राम पंचायत गोल्ही पाठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष हीराजी पटेल मंडल महामंत्री रमाकांत शुक्ला धीरेंद्र सिंह बागरी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ग्राम पंचायत गोल्ही पाठक सरपंच श्रीमती राखी बिल्थरिया , अनिल सिंह बुंदेला, अरुण गर्ग ,श्रुति पाठक किसान मोर्चा अध्यक्ष कल्याण सिंह ,सरपंच प्रतिनिधि राकेश बिल्थरिया ,ओम शर्मा ,शैलेश अग्रवाल प्रधान यादव ,अनुराग पाठक, ज्योति प्रकाश पाठक ,रमेश गर्ग, पंकज पांडे अवधेश शर्मा, रामरूप शुक्ला , शिवरतन मिश्रा , की गरिमा मई उपस्थिति में एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ताओं के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ
कार्यक्रम के माध्यम से जनता जनार्दन की समस्याओं का निदान एक ही मंच में समस्त अधिकारियों के द्वारा तत्काल निराकरण किया गया एवं अलग-अलग विभागों के हितग्राहियों के आवेदन लिए गए एवं पंजीयन भी कराए गए
कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्प गुच्छ एवं आरती वंदन कर शुरुआत की गई
अतिथियों के स्वागत बंदन में जनपद पंचायत सीईओ जी के द्वारा समस्त अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन किया गया/
कार्यक्रम में शासन प्रशासन द्वारा हितग्राहियों के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया इसी दौरान कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अपने क्षेत्र की लोकप्रिय संगीत मंडली द्वारा गीत गायन भी प्रस्तुत किया गया
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत गोल्ही पाठक में हमारे समस्त पत्रकार बंधु हमारे समस्त विभागों के अधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा एवं कार्यक्रम को सफल बनाया आप सभी का बहुत-बहुत बंदन अभिनंदन

Subscribe to my channel


