ब्रेकिंग न्यूज़
सैनी सभा नारनौल द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के महान योद्धा सेनापति गुलाब सिंह सैनी का बलिदान दिवस मनाया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*सैनी सभा नारनौल द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के महान योद्धा सेनापति गुलाब सिंह सैनी का बलिदान दिवस मनाया।*
सैनी सभा नारनौल द्वारा न्यू सैनी धर्मशाला के प्रांगण में महान योद्धा सेनापति गुलाब सिंह सैनी का बलिदान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सभा प्रधान, एवं पदाधिकारीयों के साथ समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सेनापति गुलाब सिंह सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
*सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने बताया कि गुलाब सिंह सैनी का जन्म बल्लभगढ़ के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। वे राजा नाहर सिंह की सेना में भर्ती हुए और अपनी बहादुरी से सेनापति और सलाहकार बन गए। 10 मई, 1857 को जब मेरठ व अंबाला से सैनिकों ने दिल्ली अधिकार करने के लिए हमला किया तो गुलाब सिंह सैनी की सेना भी लड़ी और अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी।*
उन्होंने बताया कि राजा नाहर सिंह अपने महान योद्धा सेनापति गुलाब सिंह सैनी के साथ दिल्ली मोर्चा पर अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए अड़ गए, लेकिन भरोसा देने वाले अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की चाल में आ गए और उन्होंने दिल्ली से दूरी बना ली लेकिन गुलाब सिंह सैनी ने हार नहीं मानी और अंग्रेजों को खदेड़ दिया। एक दिन अंग्रेजों ने गुलाब सिंह सैनी को धोखे से गिरफ्तार कर लिया और 9 जनवरी1858 को चांदनी चौक पर राजा नाहर सिंह के साथ फांसी पर चढ़ा दिए गए।
*इस मौके पर सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सैनी, सचिव भारत सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी, कार्यकारिणी सदस्य बिशंबर दयाल सैनी, डॉ राजकुमार सैनी, मदनलाल सैनी, विजय सैनी, प्रचार सचिव रामनरेश सैनी, अरुण सैनी, सूबे सैनी, कैप्टन हरीश सैनी, रामनिवास सैनी, सुरेश सैनी, मास्टर नरवर सैनी, ओम प्रकाश सैनी, पूर्व प्रधान मोहर सिंह सैनी, पूर्व महासचिव केसरी नंदन सैनी, धर्म सिंह सैनी, गौतम सैनी, यादराम सैनी, गणेश सैनी, नरेंद्र सैनी, प्रेम मैनेजर, किशोरी सैनी, मानसिंह सैनी आदि अनेक समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।*
Subscribe to my channel


