LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

एडीसी ने श्री अग्रवाल सभा नारनौल नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को प्रमाण पत्र दिए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। पूर्व प्रशासक एवं अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने श्री अग्रवाल सभा (रजि.) नारनौल के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए

अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री अग्रवाल सभा (रजि) नारनौल की प्रशासक रही श्रीमती वैशाली सिंह ने आज श्री अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद गुप्ता व अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटीज कार्यालय के द्वारा श्री अग्रवाल सभा का सारा रिकॉर्ड एवं चार्ज नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी सौंपा गया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी सतीश जोशी, पूर्व उप-निदेशक लोक संपर्क विभाग हरियाणा भी मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button