देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर कृषि उपज मंडी में स्थित शिव शंकर स्वसहायता समूह कि लापरवाही चरम पर आखिर किसका है इन पर हाथ जो इतना होने पर भी नहीं हो रही कार्यवाही

लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
*देवेंद्रनगर कृषि उपज मंडी में स्थित शिव शंकर स्वसहायता समूह कि लापरवाही चरम पर आखिर किसका है इन पर हाथ जो इतना होने पर भी नहीं हो रही कार्यवाही*
देवेंद्रनगर कृषि उपज मंडी में बना धान तुलाईं केंद्र जो शिव शंकर स्व सहायता समूह द्वारा लिया गया जिसमें किसानों को परेशान होने के सिवा कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है वहां पर चार चार पांच पांच दिन से किसान ठंड में पड़े हुए हैं उनकी धान की धुलाई नहीं हो रही साथ ही साथ किसानो के साथ बदतमीजी की जा रही लेकिन इन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई आखिर इनके सर पर किसका हाथ है जो गलती पर गलती करते जा रहे हैं लेकिन सबसे बचे हुए आज तो हद हो गई जब 11:00 बजाने के बाद भी मंडी के गेट नहीं खुला और रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई यह जाम मंडी से बिरबाही मोड़ से आगे निकल गया बहुत सारे राहगीर परेशान हुए
किसानो के ट्रेक्टर ट्राली खड़े होने से दोनो ओर से लगा जाम।
बताया जा रहा है इस द्वारान अंतिम संस्कार में जा रहा एक परिवार बुरी तरह फस गया। जिस कारण राहगीर और अन्य यात्री फस गाये। हालांकि किसानो के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस और यातायात विभाग को दी गई है ताकि जाम को जल्द से जल्द हटवाया जा सके और आवागवन सुचारू रूप से संचालित हो सके
अब देखना यह है धन तुलाई के अंतिम समय में शासन कुछ करती है या फिर किसानों को ऐसे ही आखिरी तक इस स्वसहायता समूह को झेलना पड़ेगा

Subscribe to my channel


