LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

बीजेपी का नागरिक अभिनंदन समारोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 22 को होगी श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर विपक्षी पार्टियां तारीख को लेकर मजाक उड़ाती थी। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी।
श्री सैनी रविवार को महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में नागरिक अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सदस्या केंद्रीय चुनाव समिति और पूर्व सांसद डा. सुधा यादव का स्वागत किया।
आगामी मकर संक्रांति की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को देश का हर नागरिक अपने घरों पर पांच-पांच दिये जलाकर दीपावली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ भ्रमण योजना के तहत हरियाणा सरकार वृद्ध जनों को देश भर के धार्मिक स्थलों का मुफ्त में भ्रमण करावेगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक दिन को भव्य तरीके से मनाया जाए। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी के लिए बड़े ही गर्व और गौरव की बात है।
विश्व में बज रहा देश का डंका : डॉ सुधा यादव
 केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या व पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने इलाके को पिछले लगभग 9 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़े से निकलकर अगड़े की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। आज प्रधानमंत्री के कारण पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की जो नींव रखी है, उस पर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नई इमारत खड़ी करेंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह इसी प्रकार आशीर्वाद बनाए रखें
राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का कल्याण किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम की सराहना करते हुए ठेठ हरियाणवी में कहा कि ईब ठांसरां पर फुकनी मारण की जरूरत कोनी। प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना से मुफ्त गैस कनेक्शन देकर गरीबों की आंखों की ओझल होती रोशनी को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पानी के लिए तरसते दक्षिणी हरियाणा की आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचाने का कार्य किया है।
मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज्य बनने जा रहा : धर्मबीर सिंह
भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 10 साल में देश व प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदली है। अगर कोई यहां का नागरिक 10 साल से देश में नहीं आया है, तो वह यहां आकर फर्क महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र व राज्य में बीजेपी के सरकार बनाने में कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। पिछली बार जिला की एक सीट गंवा दी थी, इस बार हमें चौकन्ना रहना है।
तीसरी बार भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी सरकार बनेगी- रामबिलास शर्मा
इस मौके पर रैली के आयोजक पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में इतना भारी जनसमूह इकट्ठा हुआ है, भाजपा को ताकत मिली है। यह भीड़ नई साल के शुभ अवसर पर इस बात की गवाह है कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में 10 की 10 लोकसभा सीट जीतकर देश में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने का मार्ग प्रस्त करेगी‌। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों का विशेष ध्यान रखते हैं। हरियाणा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है अब सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं होती। प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी नेताओं का अपने तरफ से व महेंद्रगढ़ की जनता की तरफ से आभार प्रकट किया।
सरकार ने असली हकदार को उसका हक दिलाने का कार्य किया : ओम प्रकाश यादव
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पिछले 9-10 वर्षों में हर वर्ग को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान, मजदूर व व्यापारी सबको सुविधा देने का कार्य किया है। श्री यादव ने कहा कि यह बदलाव हर नागरिक महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में व्यवस्था परिवर्तन करके असली हकदार को उसका हक दिलाने का कार्य किया है। केंद्र व राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों में लगी हुई है।
सरकार ने सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करवाए : डॉ अभय सिंह यादव
नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि हमें काम करने व काम नहीं करने वालों में फर्क करना पड़ेगा। सरकार ने जिला में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहले विकास केवल एक दायरे तक सीमित रहता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समानुपातिक विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करवाए हैं। इस स्पीड को जारी रखने के लिए आने वाले चुनाव में भी हमें बीजेपी की सरकार बनानी है।
सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया : सीताराम यादव
अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यहां पहुंची भीड़ इस बात की तस्दीक कर रही है कि आने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों का परिणाम है कि आज जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि तीसरी बार कमल खिलाने का काम करें। सरकार ने व्यवस्थ परिवर्तन करने का काम किया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आपको रामबिलास शर्मा के नाम के साथ पूर्व मंत्री अच्छा लगता है जिस पर भारी गड़गड़ाहट के बीच जनसमूह ना में जवाब दिया
सब्जी मंडी में आयोजित सम्मान रैली में बावजूद भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने रामबिलास शर्मा की उंगली पड़कर राजनीति सीखने का संबोधन किया तो तालिया की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि रामबिलास शर्मा पार्टी के वट वृक्ष है जिन्होंने पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।
पूर्व सांसद में भाजपा राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या डॉक्टर सुधा यादव ने भी रामबिलास शर्मा को पार्टी का वट वृक्ष बताया।
रैली की विशेषता यह रही की सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में रामबिलास शर्मा द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्य की सराहना की।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व सांसद सुधा यादव को जिला भाजपा की तरफ से फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।
आप पार्टी की पदाधिकारी तथा क्षेत्र के जनाधार वाली महिला नेत्री चंद्रकला यादव ने मंच पर महिलाओं की भारी समूह के साथ आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की तथा भविष्य में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामबिलास शर्मा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने महिला नेत्री चंद्रकला खातोद को आस्वस्त किया की पार्टी मे आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी बनारसी देवी ने भी भारी जनसमूहों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर जिला प्रभारी अजय बंसल, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, सतीश खोला,जिला परिषद प्रमुख डॉक्टर राकेश कुमार, कर्मचारी नेता विद्यानंद लांबा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा, नवीन शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत यादव, राकेश शर्मा व शिवकुमार मेहता, जवाहर सैनी, सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, वच्चनाई नाथ व शमशेर यादव, ब्लॉक समिति अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, लख्मीचंद चौहान, सुगनचंद सैनी, अमित मिश्रा, वासुदेव यादव, नरेंद्र झिमरिया, अर्चना ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, विष्णु तंवर, सूरत सैनी, पवन खैरवाल, नोरंग सिंह तंवर, मंजू कौशिक, जेपी सैनी, सत्यवीर नौताना, अमित भारद्वाज, सरला यादव, सरोज शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button