LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वव्यापारहरियाणा
पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा महेंद्रगढ़ – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल न्यूज़*
*पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा महेंद्रगढ़ – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला*
*छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ रुपए – डिप्टी सीएम*
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला ऐतिहासिक धरोहरों के मामले में बहुत समृद्ध है। आने वाले समय में यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगा। गठबंधन सरकार लगातार इन धरोहरों के संरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम आज ऐतिहासिक छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
*उन्होंने कहा कि जल्द ही पर्यटकों को जिले के ऐतिहासिक छत्ता राय बाल मुकुंद दास को देखने का मौका मिलेगा। राज्य संरक्षित स्मारक छत्ता राय बाल मुकुंद दास के संरक्षण कार्य अंतिम चरण में है। बीरबल के छत्ते से मशहूर इस स्मारक पर 620.38 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल को मूल स्वरूप में लाने के लिए अभी 30 फीसदी कार्य शेष बचा है जिसके लिए अलग से टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में अनेक ऐतिहासिक स्थल है। ऐसे में आने वाले समय में देसी विदेशी पर्यटकों के लिए यह जिला आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।*
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अश्वनी कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, अभिमन्यु राव जेजेपी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनीष शर्मा, एडवोकेट तेज प्रकाश तथा प्रवक्ता सिकंदर गहली के अलावा अन्य गण मन नागरिक भी मौजूद थे।
Subscribe to my channel


