खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
सर्दी का प्रकोप बढ़ने से कक्षा 8 तक किया 10 जनवरी तक अवकाश घोषित

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा
सर्दी का प्रकोप बढ़ने से कक्षा 8 तक किया 10 जनवरी तक अवकाश घोषित
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से आठवीं तक 6 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया है, साथ ही कक्षा नवी से 12वीं तक के छात्रों का विद्यालय समय 10:30 बजे से पूर्व नहीं रखा जावे। आगामी दिनों में तापमान गिरने से एवं सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीत लहर चलने की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान शिक्षकों एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
Subscribe to my channel


