अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को किया सम्मानित 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

बहरोड़। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ.यादव ने कार्यकारणी संघ को शपथ ग्रहण करवाया और हर हाल में न्याय के पक्ष में लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं को सत्यदूत कहकर सम्मानित किया और बहरोड़ की प्रगति में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका बताई। साथ ही यह भी कहा कि ष्सच और झूठ का पर्दाफाश करने वाला अधिवक्ता समूह सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद अहम होता है और मैं मानता हूं कि जैसे बहरोड़ की मैंने कल्पना की है, उसे वैसा बनाने में अधिवक्ताओं का योगदान अनिवार्य होगा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डॉ. यादव के न्याय पक्ष में लड़ने के प्रस्ताव का सहर्ष स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कमल यादव, जिला पार्षद रामनेरश यादव, देवीसिंह अग्रवाल, राजेन्द्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव़, ऐडवोकेट प्रशान्त यादव, राव अनिल उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button