देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
स्लम जागृति शेल्टर होम पटीकरा में आज महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*स्लम जागृति शेल्टर होम पटीकरा में आज महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया*
स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम डॉ भीमराव अंबेडकर भवन सेका मार्ग पटीकरा में अक्षर ज्ञान ले रहे वंचित समाज के बच्चों के बीच आज प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस शेल्टर होम के संचालक भागीरथ मल खनगवाल की अध्यक्षता में मनाया गया।
*इस अवसर वंचित समाज के बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते हुए जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा एवं नरेश यादव पटीकरा, राम सिंह यादव पूर्व आईपीएस, रामौतार यादव रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, शिवताज सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल नांगल चौधरी कॉलेज, सुमेर सिंह यादव प्रिंसिपल रिटायर्ड नारनौल कॉलेज, ओमप्रकाश छापड़ा, एमएस खन्ना, मेजर ईश्वर सिंह यादव, राम सिंह बुमराह पूर्व मैनेजर, रोशन सिंह, महेंद्र सिंह यादव, विकास कुमार, धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।*
Subscribe to my channel


