देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानविश्व

अणुव्रत आंदोलन के गौरवशाली 75 वर्ष पर , *अणुव्रत गीत महासंगान* कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी 2024 को

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा अणुव्रत अमृत महोत्सव के अंतर्गत अणुव्रत आंदोलन के गौरवशाली 75 वर्ष पर , *अणुव्रत गीत महासंगान* कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी 2024 को रखा गया है । अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय सह मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ,महासचिव भीकमचंद सुराणा सहित पदाधिकारी द्वारा निर्देश अनुसार पूरे भारत में 18 जनवरी को एक करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा अणुव्रत गीत महासंगान आयोजन में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है ,जिसके अंतर्गत अणु व्रत प्रवतक आचार्य श्री तुलसी द्वारा अणुव्रत आंदोलन के शुभारंभ के साथ मानव मात्र में नैतिकता ,प्रमाणिकता ,व्यसन मुक्ति एवं सांप्रदायिक सौहार्द सहित जीवन जीवन शैली के मूल भावना के साथ गीत का संगान किया गया था ,जिसका राष्ट्रीय स्तर पर अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के मगंल सानिध्य मे मुंबई मे आयोजन आयोजित होगा, साथ ही सभी अणुव्रत समितियां , अणुव्रत मंचो, तेरापंथ युवक परिषद् एवं संगठनों से निवेदन किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों, सरकारी कार्यालय में ,प्रवचन सभा के दौरान , सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासनिक स्तर पर शिक्षा विभाग सहित विभागों के साथ भी संपर्क करते हुए, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए उक्त कार्य को अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी संख्या में करने का लक्ष्य रखें । अणुव्रत सेवी ओम प्रकाश बांठिया ने जोधपुर संभाग के अंतर्गत अणुव्रत समिति जोधपुर,पाली ,बाड़मेर ,बालोतरा, जसोल, पचपदरा, बगड़ी अणु व्रत मंच असाडा, टापरा, बायतु ,समदड़ी, कनाना , पारलु एवं विभिन्न पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे विद्यालयों से एवं सरकारी विभागों से संपर्क कर 18 जनवरी को विशेष रूप से अणुव्रत गीत महा संगान का आयोजन करें ,इस हेतु सभी विद्यालयों, विभागो सहित सभी समितियां को अणुव्रत गीत संगान की सोशल मीडिया पर वीडियो भी प्रेषित की जा रही है ताकि वे अपने क्षेत्र में एवं नजदीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर उक्त कार्य को संपादित कर सके एवं अनुरोध है कि अणुव्रत आंदोलन के इस महा अभियान में सभी अपनी भागीदारी सक्रियता से निभावें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button