LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
दो दिन जिला में रहेंगे डिप्टी सीएम ग्रामीणों की सुनेंगे समस्या

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दो दिन महेंद्रगढ़ जिला में रहेंगे। पहले दिन चार जनवरी को अटेली व कनीना क्षेत्र में रहेंगे। इसके बाद पांच जनवरी को महेंद्रगढ़ व नारनौल विधानसभा के गांवों में पहुंचेंगे और लोगों की समस्या सुनेंगे।
इस संबंध में जजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चार जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे गांव कांटी खेड़ी, साढ़े 11 बजे सलीमपुर तुर्कियावास, साढ़े 12 बजे भोजावास, दोपहर डेढ़ बजे दौंगड़ा जाट, ढाई बजे खेड़ी तलवाना, 3:20 बजे बाधोत और शाम चार बजे उन्हाणी में पहुंचेंगे।
इसके बाद अगले दिन पांच जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे गांव खातोद, 10 बजे सिहमा, 10:50 बजे गांव मेई, 11:40 बजे नूनी सलूनी, दोपहर साढ़े 12 बजे शहरपुर, 12:50 बजे बड़गांव व ढाई बजे बड़कोदा के बाद दोपहर 2:50 बजे नारनौल शहर के बीचों-बीच स्थित एतिहासिक स्मारक बीरबल का छत्ता भवन की विजिट करेंगे। इन दिनों बीरबल छत्ते भवन की रिपेयरिंग का कार्य चल भी रहा है। यहां से डिप्टी सीएम दोपहर 3:25 बजे गांव ताजीपुर, शाम 4:20 चिंडालिया और सवा पांच बजे डोहरकलां में पहुंचेंगे।
इस दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरसिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यू राव, प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश एडवोकेट व जिला अध्यक्ष डा. मनीष शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेेंगे।
Subscribe to my channel


