LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा
सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने रिबन काट कर किया रक्त दान शिविर का उद्धघाटन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नववर्ष के उपलक्ष्य पर मानव सेवा में कार्यरत जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट राता के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने राता गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राता कॅला में पहूच कर रक्त एकत्रित किया जिसमें कि गांव समाज के लोगो द्वारा 47 यूनिट रक्तदान किया गया
रक्तदाताओ को गर्म दूध व फल वितरित किये गये कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर सिविल सर्जन डॉ रमेश चन्द्र आर्य व विशिष्ट अतिथी के तौर पर श्री राजकुमार एडवोकेट ने शिरकत की , डॉ रमेश चन्द्र जी ने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , रक्तदान शिविर में लोगो ने बढ चढ कर भाग लिया जिसके फलस्वरूप 47 युनिट रक्त एकत्रित कर रेड क्रॉस की टीम को सौपा गया साथ ही साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढने वाले बच्चे जो कि शिक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र मे ब्लॉक स्तर , जिला स्तर , प्रदेश स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय आये उनको भी अतिथियो के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया , जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट
Subscribe to my channel


