देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से नव वर्ष के उपलक्ष्य में नारनौल में आयोजित 9वां विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

             *जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से नव वर्ष के उपलक्ष्य में नारनौल में आयोजित 9वां विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर*

*एडवोकेट स्वर्गीय चौधरी जयपाल सिंह जन सेवा ट्रस्ट द्वारा एक हजार मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए पूरे*

              आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरू के निवास पर 9वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगवाया गया। इस कैंप के माध्यम से गुड़गांव हॉस्पिटल के जाने-माने नेत्र जांच विशेषज्ञो की टीम के द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की गई।

         *इस कैंप के माध्यम से आज 890 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी, वहीं 105 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन चिन्हित किए गए, जिनको बस के द्वारा गुड़गांव अस्पताल के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरू व वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*

        इस कैंप मे प्रसिद्ध भागवतचार्य विदुषी बेला पारीक जी वृंदावन श्री धाम से विशेष तौर पर पहुंचे व सर्राफा एसोसिएशन प्रधान अजीत प्रकाश जैन, सरदार बलदेव सिंह चहल, समाजसेवी परमानंद दीवान, समाजसेवी छोटेलाल सैनी, समाजसेवी डॉ नौबत राय सोनी, शिक्षा विभाग से रिटायर्ड व वरिष्ठ नागरिक संगठन प्रधान दुलीचंद शर्मा आज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे।

           *आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरू ने सभी अतिथियों का शाॅल भेंटकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भागवताचार्य बहन विदुषी बेला ने बताया कि रविंद्र मटरू जी के द्वारा किए गए कार्य शहर जिले मैं ही नहीं अपितु वृंदावन धाम तक चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके द्वारा किए गए ये कार्य उनको बहुत आगे तक लेकर जाएंगे। सरदार बलदेव सिंह चहल ने जिंदडी गीत गाकर कैंप में पहुंचे लोगों को जागरूक करने के साथ रविंद्र सिंह मटरू का हौसला बढ़ाया। परमानंद जी दीवान व छोटेलाल सैनी ने बताया कि आज मटरू जी जो कार्य कर रहे हैं, वो अपने आप में सराहनीय है।*

        इस अवसर पर रविंद्र मटरू ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहां की इस 9वें कैंप के माध्यम से आज एडवोकेट स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह ढिल्लों जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से 1000 मोतियाबिंद के ऑपरेशन संस्था द्वारा पूरे कर दिए गए हैं और उन्होंने बताया कि अगला निशुल्क नेत्र जांच शिविर 9 फरवरी को उनके निवास पर लगाया जाएगा। उन्होंने कैंप में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि आप अपना आशीर्वाद सदैव मुझ पर बनाए रखना, ये नेक कार्य सदैव जनहित में संस्था द्वारा जारी रहेंगे।

         *इस अवसर पर गोविंद नीरपुर, अनिल शर्मा, चांद किशोर पत्रकार, ज्योति सैनी, शशिकांत सीहोर, गोकुल दायमा, हरीश सैनी, मुकेश वर्मा, जगत सिंह यादव, अशोक स्वामी, हेमंत यादव, अनिल यादव व अन्य साथी मौके पर मौजूद रहे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button