LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 350 लोगों ने लिया लाभ

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

रविवार को मुस्लिम मेडिकल वेलफेयर सोसायटी एव माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर , डॉ. कामदार आई अस्पताल जोधपुर के सयुक्त सहयोग से बालोतरा के मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे
डॉ. फहील खा, डॉ. असलम, डॉ. डॉ. नावेद खा, डॉ.मनीषा परमार,वासिक रहमान,आकिब खा,सिबा खा, मो.आसिफ मोदी, मो. इमरान,सूरज, नवाब खा ने अपनी सेवाए दी
मुस्लिम मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. छिपा यूसुफ हारून मोलानी ने बताया की भागते दौड़ते समय में हम अपने आप पर ध्यान देना भूल गए हैं। छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बीमारियों का कारण बनती है। यदि समय पर इनका इलाज हो जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सेक्टर तथा आस पास के लोगों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस शिविर में 350लोगों ने निशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच कराई। छोटी समस्याओं से पीड़ित लोगों को दवाइयां भी वितरित की गई। संस्था के पदाधिकारियों की माने तो भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोग निशुल्क इसका लाभ ले सके। इस कैंप में मरीज़ो को भी चिन्हित किया गया। उन लोगों का ऑपरेशन डॉ.कामदार अस्पताल मे निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा इस अवसर पर
मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सफी जी, सचिव महबूब सिंधी, गुलाम रसूल टाक,अनवर नियरिया,गनी मोहमेद सुमरो, हाजी यासीन जी,अशफाक चूड़ीगर, मोहम्म्डन युवा ग्रुप के अध्यक्ष रफीक चड़वा, मोहम्मद मोहसिन, हाजी अहमद जी, रक्तकोष मित्र मंडल से मोहम्मद रमजान, सय्यद साहिल सुड़िगर, मोहम्मद इमरान, फिरोज टेलर मो. आमीन, मो. फैसल मोलनी, अनवर शाह खादिम,मो. इलियास उपस्थित रहे…

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button