गुनामध्य प्रदेश

कुशवाह समाज का परिचय सम्मेलन 31 दिसंबर को

(जिला संवाददाता- करण सिंह ठाकुर)

गुना श्री राम जानकी कुशवाह विवाह सम्मेलन समिति गुना एवं श्रीराम जानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी गुना के संयुक्त तत्वावधान में कुशवाह समाज का 10 वां प्रदेश स्तरीय युवा युवती परिचय सम्मेलन 31 दिसंबर 2023 को प्रातः 11 बजे से कुशवाह मांगलिक भवन बूढ़े बाला जी टेकरी रोड़ गुना में आयोजित किया गया है | इस अवसर पर लव – कुश दर्शन स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा | तथा इस अवसर पर उन प्रतिभा शाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जायेगा जिन्होंने शिक्षा सत्र 2022-2023 की मुख्य परीक्षा में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है | कार्यक्रम मे निरंतरता बनाये रखने के लिये समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है |

समिति के समस्त पदाधिकारियों ने कुशवाह समाज सेवियों, शादी योग्य युवक-युवतियों के पालकों, युवाओं,समाज बन्धुओं से सहपरिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है |

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button