LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
आदर्श नगर पंचायत में स्थित तालाब में मछली मरवाने पर ग्रामीणों ने किया बवाल एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
रुधौली, बस्ती। आदर्श नगर पंचायत रुधौली में वर्ष 2020 में गढ़ही का पट्टा समाप्त होने के बाद नगर पंचायत द्वारा किसी भी पोखरा तालाब को चिन्हित नहीं किया गया था जिसकी वजह से गांव के सभी लोग गड़ही तालाब में मछली मरवाने का काम कर रहे थे लेकिन बीते कुछ दिनों से आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन और उनके कुछ सहयोगी ने बडडीहा में दबंगई के चलते मछली मरवाने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था लेकिन उनकी एक न सुनते हुए नगर अध्यक्ष मनमानी करते नजर आए। जिसको लेकर 112 समेत एसडीएम रुधौली को शिकायत की गई। रुधौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़े गए मछलियों को पुनः गड्ढे में डलवा दिया गया। और बिना किसी आदेश के मछली न मारने को कहा गया।पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर तालाब मछली मारने को लेकर व इसके पहले भी मछली मारकर बेचने की शिकायत की है। जिसको लेकर नाराज वार्डवासियों ने न्याय हेतु एसडीएम आशुतोष तिवारी से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है। हालांकि एसडीएम आशुतोष तिवारी ने पीड़ित परिवार और आदर्श नगर पंचायत रुधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद को बुलाकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। और दोनों लोगों को मछली न मारने का आदेश दिया। शिकायत के बाद एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी रुधौली कीर्ति सिंह को आदेशित कर मामले की जांच करने को कहा है। जांच के आधार पर जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

Subscribe to my channel


