LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेखाकार भानीदेवी विकास विभाग से हुई सेवानिवृत्त

संघर्ष समिति व ब्लाक स्टाफ ने किया सम्मानित

संवाददाता बिरदी चन्द गोठवाल

 

नारनौल, 30 दिसम्बर
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, प्रमुख सलाहकार एवं पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, सर्व समाज के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल व सुमेर गोठवाल द्वारा केशवनगर, नारनौल निवासी लेखाकार भानी देवी को उनकी 36 वर्ष 05 माह की विकास एवं पंचायत विभाग, नारनौल से बेदाग सर्विस पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके निवास पर शाल ओढ़ाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और संघर्ष समिति की ओर से उनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामना की गई । वहीं स्टाफ में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ प्रमोद कुमार, नारनौल खण्ड की बीडीओ रेणुलत्ता, सिहमा के बीडीओ नवदीप कुमार, पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज यादव, वाईस चेयरमैन, समिति मेम्बर महेंद्र, एसईपीओ अंकित यादव, आशुलिपिक सतबीर, लिपिक विजेंद्र व धूरेंदर आदि ने जलपान की व्यवस्था कर लेखाकार भानी देवी को सम्मानपूर्वक विदा किया, वहीं खण्ड के सभी चौकीदारों द्वारा भी भानी देवी को सम्मानित किया गया और सभी ने इनके मिलनसार मधुर संबंधों तथा सफलतापूर्वक की गई बेदाग सर्विस की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया । मौके पर परिजनों द्वारा अपने निवास पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर मित्रों व मेहमानों के लिए साधारण जलपान की ही व्यवस्था की गई ।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त लेखाकार के पति पूर्व प्रवक्ता राज सिंह दायमा, पुत्र दिनेश व आकाश, पुत्रवधू ज्योति, पुत्री सब इंस्पेक्टर वंदना उर्फ प्रिया, भूपेंद्र चौहान, श्रीभगवान, सूबे सिंह, ललिता, मेवादेवी, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button