LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

राता में तीसरा विशाल रक्त दान शिविर

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली मंडी 29/12/2023

राता में तीसरा विशाल रक्त दान शिविर

नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में लगातार तीसरी बार नव वर्ष का स्वागत रक्त दान शिविर और प्रतिभावान छात्रों के सम्मान के साथ किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजक जय श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट राता के प्रधान राजकुमार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से ये तीसरा रक्त दान शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय राता कलां के प्रांगण में सुबह 10 से 2 बजे तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ नारनौल और विशिष्ठ अतिथि राजकुमार एडवोकेट समाजसेवी होंगे ।

समाज सेवी ट्रस्ट के संरक्षक भगवान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय राता के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ट्रस्ट समानीत करेगा ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button