ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह होगा ऐतिहासिक-प्रो. रामबिलास शर्मा

भीड़ की दृष्टि से जिले की सबसे बड़ी रैली होगी-ओमप्रकाश यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। जयराम सदन महेंद्रगढ़ में वीरवार को आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठो की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय भाजपा सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्या व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का जिला भाजपा की तरफ से नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में भाजपा की छावनी के नाम से जाना जाता है। जिला स्तरीय सात जनवरी को सब्जी मंडी में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा तथा लोकसभा चुनाव का जिला भाजपा की तरफ से बिगुल बजा दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारी बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विश्वास दिलाया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र से सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान रैली में भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा रैली के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ में होने वाली सम्मान रैली में नांगल चौधरी की हाजिरी सबसे अधिक होंगी। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की जनता में रैली को लेकर भारी उत्साह है।

अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि अटेली विधानसभा से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाए। नए साल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, ओमप्रकाश धनखड व सुधा यादव की जिले में पहली रैली है।

भाजपा जिला प्रभारी अजय बंसल व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल ने भी रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस अवसर पर एग्रो के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, सरला यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, शिवकुमार मेहत्ता, सत्यव्रत शास्त्री, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, जिला पार्षद महंत वचईनाथ, शमशेर यादव, सुधीर दीवान, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी, मौसम शर्मा, अमित मिश्रा, लक्ष्मीचंद चौहान, जेपी सैनी, मनोज यादव कनीना, सतबीर यादव नौताना सहित सभी प्रकोष्ठों के पद्दाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जयराम सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी भाजपा के लिए बड़ी शुभ मानी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने समय-समय पर इसी सब्जी मंडी से चुनावी बिगुल बजाने का कार्य किया है। वर्ष 2014 में अमित शाह पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष थे तो उन्होंने यहीं से चुनावी बिगुल बजाया था और भाजपा ने भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई। 2024 के चुनावों का सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी से बिगुल बजा दिया जाएगा और देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेंगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button