LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा समिति की बैठक आयोजित हुई 

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा शहरी वार्ड विकास समिति की सदस्यता अभियान की वार्ड मीटिंग वार्ड 15 में समिति अध्यक्ष सतीश खिवसरा की अध्यक्षता में शास्त्री सर्कल के पास बैठक आयोजित हुई,

समिति संयोजक निंबाराम गौड ने बताया की समिती अध्यक्ष सतीश खिवसरा ने बैठक को संबोधित करते हुए जन जन को जनसेवा और बालोतरा विकास कार्यों और सामाजिक सरोकार के कार्यों में भागीदारी हेतु आगे आने और समिति से जुड़ने की बात कही और नए सदस्यो को समिति में शामिल किया

उपाध्यक्ष ए के मोमिन ने वार्ड के लोगो को विकास कार्यों के लिए जागरूक होकर समिति को सहयोग करने की अपील की वार्ड के लोगो ने शास्त्री सर्कल के आगे नगर परिषद द्वारा कचरा इक्ट्ठा करने पर रोष व्याप्त किया और कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी के मूर्ति के आगे गंदगी इक्कठा करना और मूर्ति का जर्जर होना और सौंदर्यकरण के लिए लगे फव्वारे बंद आदि मुद्दों पर प्रशासन द्वारा सुनवाई नही होने पर भी नाराजगी प्रकट की और समाधान की मांग की इस अवसर पर नितेश दवे,शिवप्रकाश अग्रवाल,कालूराम प्रजापत,मोहित त्रिवेदी,लोकेश प्रजापत,धीरज दवे,ओमाराम लोहार,हीरालाल प्रजापति,पवन सैन,उकाराम सहित कई लोग मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button