देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विभिन्न संगठनों ने शहीदे-ऐ-आजम उद्धम सिंह की मनाई जयंती  

 

संवाददाता बिरदी चंद गोठवाल

 

नारनौल, 26 दिसम्बर

             जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर को मौत के घाट उतारने वाले शहीद सरदार उद्धम सिंह की जयंती पर सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में में सभी सदस्यों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए । कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि सरदार उद्धम सिंह का जन्म सिख कम्बोज परिवार में हुआ था और वह बचपन से ही देशभक्ति से ओतप्रोत थे । वहीं अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, समिति के प्रधान एवं पूर्व चीफ मैनेजर चन्दन सिंह जालवान व लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल ने अपने संयुक्त ब्यान में बताया कि 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में जनरल डायर द्वारा किए गए नरसंहार को देखकर उनका ख़ून क्रोध से खोल उठा और इन्होंने जलियांवाला बाग की मिट्टी लेकर कसम खाई थी कि वह इस दर्दनाक घटना का प्रतिशोध अवश्य लेगा । अपने इस अंजाम को कार्यरूप देने के लिए वे विभिन्न देशों से प्रछन्न रूप से होते हुए इंग्लैंड पंहुचे, जहां पर 13 मार्च, 1940 को लंदन के कैक्स्टन हाल में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन तथा रायल सैंट्रल एशियन सोसायटी के संयुक्त अधिवेशन में उपस्थित जनरल डायर को गोलियों से भून कर अपने कार्य को परिणित किया । इसके साथ ही गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया, पूर्व डीजीएम एवं धानक समाज के प्रमुख समाजसेवी महेंद्र खन्ना व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन द्वारा भी शहीद उद्यम सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

        इस अवसर पर मजदूर संगठन एटक के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ठेकेदार, पूर्व मैनेजर जयपाल सिंह व रामचंद्र गोठवाल, , सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, पूर्व मुख्याध्यापक धर्मवीर कटारिया, शारदा देवी, हिमांशु, धर्मेंद्र आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button