LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा

सर्राफा स्वर्ण कारोबारीयों एवं पुलिस प्रशासन की आपसी समन्वय बैठक आयोजित 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 26 दिसंबर । सर्राफा एसोसिएशन नारनौल के सानिध्य में सर्राफा व स्वर्ण कारोबारीयों एवं पुलिस प्रशासन की एक बैठक सोमवार को देर शाम नारनौल में पुल बाजार स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर नारनौल शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहें।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी, जिला ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व पार्षद दयानंद सोनी ने स्वर्ण कारोबारीयों के व्यापार एवं सुरक्षा के बारे में शहर थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आपदा व बीमारी के समय अपनी सोने-चांदी की वस्तु जब सर्राफ या स्वर्ण कारोबारी को बेचने आता है, तो वह बाजार भाव से बेचकर पैसे ले जाता है। परंतु कई दफा बाद में पुलिस किसी व्यक्ति को पकड़ कर स्वर्णकार के यहां ले आती हैं। इसने आपको जो सामान बेचा था वो चोरी का था। पुलिस धारा 411 में वह सामान भी जब्त कर लेती हैं और स्वर्णकार पर मुक़दमा भी बना देती हैं। ऐसी स्थिति में स्वर्णकार क्या ऐहतियात बरतें? क्योंकि स्वर्णकार को तो दोहरी मार हो जाती है। क्योंकि उक्त व्यक्ति सामान बेचकर कैसे पैसे भी ले जाता है और बाद में पुलिस धारा 411 में सामान जब्त कर लेती हैं और मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल किसी के चेहरे से यह पता लगाना असंभव है कि कोई व्यक्ति चोर हैं या साहूकार।

वहीं दूसरी समस्या के बारे में संरक्षक भारत जौहरी, दीपक सोनी, श्याम लाल सोनी व टीटू सोनी ने बताया कि स्वर्णकार अक्सर गोल्ड की वस्तु व कैश शाम को अपने घर ले जाता है। परंतु कई बार रास्ते में गोल्ड व कैश का थैला असामाजिक तत्वों द्वारा छिन कर भाग जाने की घटनाएं घट चुकी हैं। शहर की पुलिस चौकी कई सालों से बंद है। इसलिए मानक चौक में एक या पुलिस कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति हो ताकि वह गश्त भी लगाता रहे और असामाजिक तत्व भी पुलिस के भय से दूर रहें।

सर्राफ एवं स्वर्ण कारोबारियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। कोई भी व्यक्ति जो उन्हें सामान बेचने आएंगा, वह सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देगा और उसकी पहचान आसानी से हो सकेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि धारा 411से संबंधित मामले यदि कोई उनके पास आते हैं तो उसके लिए सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी के माध्यम से सच्चाई का पता लगाने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे, किसी को भी झूठा नहीं फंसाया जाएगा, ऐसा वो विश्वास दिलाते हैं। इसके अतिरिक्त गश्त के लिए पुलिस राइडर व मानक चौक पर पुलिस कर्मियों की स्थायी नियुक्ति के लिए अपने सीनियर अधिकारियों से बात कर इस पर अमल कराएंगे।

इस अवसर पर जिला सर्राफ एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सोनी व उनकी कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व उनके साथ आए सब इंस्पेक्टर अजित सिंह का शाॅल भेंटकर व पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद उर्फ गोलू राम सोनी प्रधान स्वर्णकार सभा रजिस्टर्ड नारनौल रामकिशोर उर्फ खिल्लुराम सोनी श्यामलाल सोनी, अमरनाथ सोनी, मोतीलाल सोनी, रामानंद सर्राफ, दीपक सोनी सुंदर सोनी, महेंद्र सोनी, लालाराम सोनी, रामधन सोनी, राकेश सोनी, रामनिवास सोनी, राजा सोनी, धीरज सोनी, गौरव सोनी व अन्य एसोसिएशन के सदस्यगण एवं स्वर्ण कारोबारी भी उपस्थित रहें।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button