ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

चन्दन सिंह जालवान प्रधान तो बिरदी चंद गोठवाल पुनः बने सचिव

सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के चुनाव हुए निर्विरोध घोषित 

संवाददाता बिरदी चंद गोठवाल नारनौल

 

नारनौल 25 दिसंबर

  जिला रजिस्ट्रार, फर्म एण्ड सोसायटी के निर्देशानुसार सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविदास मंदिर में समिति के प्रशासक-कम-रिटर्निंग आफिसर मुरलीधर गोठवाल, पूर्व डीईओ, सहायक चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह बबेरवाल, प्रधान रविदास महासभा, एडवोकेट सतीश नाहर व एडवोकेट गजानंद दोचानिया की देखरेख में सम्पन्न करवाए गए । 24 दिसम्बर को चन्दन सिंह जालवान द्वारा प्रधान पद, राजेश चांवरिया द्वारा उप प्रधान, बिरदीचंद गोठवाल द्वारा सचिव, प्यारेलाल चवन द्वारा कोषाध्यक्ष और जयपाल, महेंद्र सिंह खन्ना व पतराम खिंची द्वारा सदस्य के पद हेतु नामांकन पत्र ही दाखिल किए गए। 25 दिसम्बर को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रत्येक पदाधिकारी के नामांकन पत्रों की जांच करने उपरांत सही पाए जाने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को फूल-मालाओं से स्वागत करने के साथ ही अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर द्वारा सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी को आश्वासन दिया कि वे समिति के हित में निस्वार्थ भाव से जनकल्याणकारी कार्यों को पूरी लग्न व मेहनत से करेंगे।

इस अवसर पर समिति के पूर्व प्रधान शिवनारायण मोरवाल, हरियाणा आवाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ शिवताज सिंह, पूर्व लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, गुरु महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रधान अनिल फाण्डन, कोली समाज के प्रधान तोताराम, पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व डीएफओ वीरसिंह गोठवाल, प्रधान राजेंद्र गोठवाल कपूरी, पूर्व एसडीओ रोहताश बबेरवाल, डॉ भीम राव अम्बेडकर जन जाग्रति मंच के प्रधान जसवंत भाटी, सुमेर सिंह गोठवाल, दयानंद सांवरिया, रामचंद्र गोठवाल, लालचंद, हजारीलाल खटावला, एडवोकेट भीम सिंह दहिया व विपिन चौधरी, हरफूल सिंह, रामनिवास, पूर्व प्रधान रामचंद्र ग्रोवर, धर्मवीर कटारिया, होशियार सिंह गोठवाल, बलबीर हुडीना आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button