LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
अशोक लॉट बांदा में जनता दल यूनाइटेड एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संयुक्त एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन

संवाददाता वसीम अहमद बांदा
बांदा आज अशोक लॉट बांदा में जनता दल यूनाइटेड एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संयुक्त एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भारत देश में लोकतंत्र को भाजपा सरकार के द्वारा पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वारा ही पास जारी कर संसद के भीतर अराजक तत्वों को अंदर प्रवेश कर कर हमले की साजिश राजी गई और विपक्ष द्वारा सवाल पूछने पर निलंबन की कार्यवाही की जाती है जबकि जिस भाजपा सांसद द्वारा पास जारी करके इतनी बड़ी साजिद रची गई उसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया और ना ही उस सांसद की सदस्यता खत्म की गई ना ही कोई कार्रवाई की गई वर्तमान सरकार में देश खतरे में है अघोषित इमरजेंसी के जैसे हालात है अगर कोई सांसद सवाल उठाते हैं सुरक्षा की मांग करते हैं तो उनको निलंबित कर दिया जाता है तथा सत्ता के सवाल पूछने पर विपक्ष के ऊपर कारवाई होती है और इतनी बड़ी संख्या में 146 सांसद आज तक कभी भी सांसद निलंबित नहीं किए गए आज नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है किसान आत्महत्या कर रहे हैं महिलाएं असुरक्षित हैं और अगर विपक्ष के द्वारा संसद में सवाल पूछे जाते हैं तो बर्खास्त कर दिया जाता है सरकार ऐसा अनैतिक एवं तानाशाही रवैया बंद करें और हमारी मांग है कि बरखात सांसदों की वापसी तत्काल प्रभावित की जावे और इस लोकतांत्रिक सरकार को बर्खास्त की जाए अन्यथा की स्थिति में हमारा आंदोलन प्रदर्शन आज भी है और आगे भी जारी रहेगा
वही शालिनी पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में बताया कि देश किसी भी धार्मिक ग्रंथ से नहीं चलेगा भारत देश भारत के संविधान से चलेगा और मौजूदा सरकार देश के संविधान से नहीं चल रही है कि सरकार संवैधानिक सरकार है इस सरकार को देश की जनता 2024 में उखाड़ कर फेंकेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव श्याम सुंदर ने बताया की बेरोजगारी चरम पर है महिलाएं असुरक्षित हैं किसान आत्महत्या कर रहे हैं यह सरकार अडानी अंबानी की सरकार बनकर रह गई है
जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतीय ने बताया कि इस सरकार में मजदूरों का शोषण हो रहा है किसानों का शोषण हो रहा है इस सरकार में अगर कोई सवाल करता है तो विपक्ष के नेताओ, सांसदों ,विधायको उनको घरों में ईडीसीबीआई भेज दी जाती है जबकि हम इंडिया गठबंधन के लोग हैं भाजपा सरकार के ईडीसीबीआई से डरने वाले नहीं है क्योंकि हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं
ज्ञापन में सम्मानित लोग
शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, रविंद्र कुमार भारतीय जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, राजेश कुमार अनुरागी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जेडीयू बांदा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव श्यामसुंदर राजपूत ,
रामचंद्र , राजेश राष्ट्रवादी ,राजू पाल,दुलारी देवी ,शालिनी सविता,उर्मिला देवी , जदयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राम भाई प्रजापति गुड़िया देवी चंद्रकांति राजेश पटेल ,लवलेश यादव ,अर्पित सिंह , माधव वर्मा आदि

Subscribe to my channel


