देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ द्वारा 25 दिसंबर को सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा आगामी 25 दिसंबर को *भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव* पर विप्र समाज के वृद्धजनों (85 साल व इससे ऊपर) किया जाएगा। इसके साथ समाज की विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

*सभा के प्रधान अधिवक्ता राकेश मेहता* ने बताया कि इसके साथ नारनौल के समस्त *पत्रकारों तथा जिला महेंद्रगढ़ के विप्र पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।* इसके साथ ही नारनौल के मंदिरों के समस्त ब्राह्मण पुजारीगण को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल के प्रांगण में 25 दिसंबर को 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गौड़ ब्राह्मण सभा ‌महेन्द्रगढ़ ने पहले ही पहल करके अन्य समाज की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया है। उन्हें आशा है कि इसका अनुसरण आने वाले समय में सभी समाज की सभाएं करेंगी। इससे समाज की समरसता व एकजुट की भावनाओं को बल मिलेगा तथा जातिवादी प्रथा पर भी रोक लगेगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button