अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

स्व. श्रीमती गंगा देवी शर्मा जी की 6वीं पुण्यतिथि पर खैरथल में निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार 24 दिसंबर को

पापुआ न्यू गिनी देश के राजदूत होंगे मुख्य अतिथि 

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

स्व. श्रीमती गंगा देवी शर्मा जी की 6वीं पुण्यतिथि पर खैरथल के अंबेडकर सर्किल के पास स्थित मोटलों की धर्मशाला में उनके बेटों और परिवार के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है , जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ओशिनिया ( आस्ट्रेलिया ) महाद्वीप के देश पापुआ न्यू गिनी के राजदूत महामहिम पाउलियास कोर्नी ओबे आएंगे ।

आयोजक स्व. श्रीमती गंगा देवी शर्मा जी के बेटों पदमेश शर्मा और मोहन शर्मा ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में रि. वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विमला गौड़ , हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गुप्ता , बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम खैरिया , सर्जन डॉ. अंकित गुप्ता और फिजिशियन डॉ. सोनम गुप्ता मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे । मौसमी बीमारियों को देखते हुए शिविर में श्री गणपति क्लीनिक की ओर से आयुर्वेदिक काढ़ा भी निशुल्क पिलाया जाएगा । शिविर में शुगर , बीपी और ईसीजी की जांच भी निशुल्क की जाएगी । आयोजक पदमेश शर्मा और मोहन शर्मा ने बताया कि कैंप के लिए कोई भी व्यक्ति निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकता है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button