LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में जिला उपयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सदन परिसर के अंदर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल उतार कर अपमान करने का मामला जिले में भी तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को नारनौल बार एसोसिएशन के वकीलों ने जिला उपयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर उनका अपमान करने के विरोध में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामयी संवैधानिक पद पर होते हुए उनका इस प्रकार अपमान करना एक प्रकार से संपूर्ण देश का अपमान है। इससे समस्त देश के नागरिकों में रोष व्याप्त है। जिसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर शीघ्र अति शीघ्र उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर नारनौल बार के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट, प्रमोद ताखर एडवोकेट, विक्रांत बडेसरा गहली एडवोकेट, विजय चौधरी एडवोकेट, महेश दीक्षित एडवोकेट, दीपक श्योराण, निखिल कुमार, योगेंद्र सोनी, महेंद्र गुर्जर, मनीष यादव, विवेक सोनी व धीरज मान आदि अनेक वकील उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button