LIVE TVबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

चुरू में शेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ की और से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा तथा लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 110 रोगियों के ऑपरेशन

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू

भारत विकास परिषद चुरू के तत्वाधान में बजाज आई हॉस्पिटल चुरू की सहभागिता से सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर में डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा फेकों सिस्टम से रोगियों के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। लेंस प्रत्यारोपण शिविर का उद्घाटन सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ ट्रस्टी भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने किया। मूंधड़ा ने कहा इस तरह के आयोजन भारत विकास परिषद समय-समय पर करवाता है। इससे कई लोगों को लाभ मिलता है। यह एक समाज सेवा का विशेष कार्य है। इस तरह के शिविर हमेशा लगने चाहिए और इसमें भामाशाह को आगे बढ़कर कार्य करने चाहिए। सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ इस तरह के कई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर प्रभारी पंकज मिश्र व्यवस्थापक हाकिम अली, प्रकाश शर्मा तथा नीतू के निर्देशन एवं सहयोग से 110 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं मनोज कुमार अग्रवाल प्राचार्य सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ अभियंता श्री रमेश जांगिड़ ने शिविर में लाभार्थियों से संपर्क कर हालचाल पूछा। प्रांतीय नेत्र चिकित्सा प्रभारी निरंजन कुमार चोटिया, श्यामसुंदर पारीक, श्यामसुंदर बजाज, विजय इमरानी, पवन कुमार जांगिड़ राधेश्याम जांगिड़, श्रीकिशन सारस्वत, डॉ. संजीब खेड़ा, निरंजन कुमार वर्मा, उमेशचंद चौहान, हुकमीचंद गौड़, विमल कुमार भटनागर, पुनीज लाटा, विजय कुमार इसरानी, हुकमचंद सोनी, हनुमान प्रसाद प्रजापत मोतीलाल सोनी आदि ने सहयोग किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button