LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन*
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के सांसदों को मनमाने ढंग से निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार को विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए महावीर चौक तक चला।
*इस विशाल प्रदर्शन में महेंद्रगढ़ से कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह, कांग्रेस महेंद्रगढ़ प्रभारी नरेश सेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश यादव (पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश), पूर्व विधायक चौ. मूलाराम, कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री सुमन, सुरेन्द्र नंबरदार अटेली, एवं नारनौल विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।*
महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मौजूदा सरकार द्वारा 146 सांसदों को जिस प्रकार मनमाने ढंग से निलंबित किया गया है, उस से देश का लोकतंत्र खतरे में है और जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 76 साल हो गए, लेकिन आज तक के इतिहास में इतने सांसदों का निलंबन पहली बार हुआ है।
*उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू किया हुआ है। विपक्षी सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जुमलों की सरकार है, जो देश में बेरोजगारी महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को छोड़कर, देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की साजिश कर रही है।*
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश राकेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जहां विपक्ष के 146 सांसदों को सदन से मनमाने ढंग से निलंबित कर बिलों को पास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का सिर्फ इतना ही कसूर था कि उन्होंने संसद के अंदर कुछ युवक जब संसद के अंदर स्माॅग बम लेकर घुस आए थे, उसी संसद की सुरक्षा के लिए उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह को संसद में आकर बयान देने की मांग भर की थी। परंतु केंद्र की तानाशाह सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार कर देश की संसद की सुरक्षा के प्रति गंभीरता न दिखाते हुए उल्टे विपक्षी 146 सांसदों को सदन से बाहर कर दिया।
*उन्होंने कहा ऐसी मिसाल विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक देश में नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दल विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।*

Subscribe to my channel


