देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

खुशी के मौके पर किन्नरों के लिए बधाई की राशि निर्धारित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

          *खुशी के मौके पर किन्नरों के लिए बधाई की राशि निर्धारित*

            श्री नामदेव समाज समिति रजिस्टर्ड नारनौल ने एक बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि (रोहिल्ला नामदेव टांक क्षत्रिय समाज के) खुशी के अवसर पर किन्नर समुदाय के लोगो को 1100/- रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे अधिक राशि की मांग करके मनमानी करने या अभद्रता करने पर किन्नर के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई के लिए प्रशासन को शिकायत की जा सकती है।

             *समिति द्वारा लिए गए उक्त निर्णय की जानकारी समिति प्रधान ओम प्रकाश लोहारिया, श्री नामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट सत्यनारायण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जिला महेंद्रगढ़ व नगराधीश नारनौल जिला महेंद्रगढ़ को प्रदान की गई। समिति पदाधिकरियो द्वारा दिए गए ज्ञापन पर नगराधीश डॉ मंगल सैन ने उचित कार्यवाही करने का सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button