LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

बच्चों को गीता संन्देश से नैतिक मूल्यो को ग्रहण करके अपना चरित्र उज्जवल बनाना चाहिए – विपिन शर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

   हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, चण्डीगढ की जिला शाखा नारनौल द्धारा श्रीमति मोनिका गुप्ता उपायुक्त एवं अध्यक्षा, जिला बाल कल्याण परिषद् नारनौल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19-12-2023 को श्रीमद् भगवत गीता महोत्सव-2023 के उपल्यक्ष में राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय, मांदी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री विपिन कुमार शर्मा, राज्य नोड़ल अधिकारी नैतिक मूल्यों की शिक्षा एवं सेवानिवृत जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीता ग्रंथ विश्व के महान गन्थों में सबसे श्रेष्ठ ग्रन्थ है। हमारे सभी गन्थों की रचना वैदो पर आधारित है, परन्तु गीता ग्रन्थ की रचना स्वमं भगवान के मुख से हुई है भगवान विष्णु ने स्वमं कहा है कि गीता के पांच अध्याय मेरा सिर है, पाच अध्याय मेरी भुजायें है , ग्यारहवा अध्याय मेरा हृदय,दिल ,व मन है, सोलहवां अध्याय मेरा उदर है, स़त्रहवां अध्याय मेरी जंघा है अठारवां अध्याय मेरे चरण है,सभी सात सौ श्लोक मेरी नाड़िया है और गीता के जो अक्षर है वों मेरे रोम है जिसके अर्थ में ह्रदय मे विचारता रहता हॅू और आनन्द प्राप्त करता हूं , गीता के ज्ञान को सुनकर बहुत जीव कृतार्थ हुये है ऐसा है, हमारा गीता ग्रन्थं हमे जीवन जीने की राह व सस्कांर सिखाती है, आज गीता दुनिया को आध्यात्मक,संस्कृति व धर्म के कारण मानवता को जीने की प्रेरणा देती है, भगवान कृष्ण ने कुरूश्रेत्र की धरती पर 5000 वर्ष पूर्व महाभारत युद्व के दौरान अर्जुन को इस ज्ञान के माध्यम से विश्व को किस प्रकार जीना है का संन्देश देकर अपना जीवन सफल बनाने का मार्ग दिखाया है। गीता किसी विशेष जाति, धर्म के लिए नही है। समाज में जो भी बुराईया अवसाद व्यापक है, उनका सबका समाधान गीता में है। गीता महोत्सव के जरिये आमजन को भारत व हरियाणा की स्मृद्ध संस्कृति के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। बच्चों को गीता सन्देश से नैतिक मूल्यों को ग्रहण करके अपना चरित्र उज्जवल बनाना चाहिए। अन्त में सभी बच्चों से अनुरोध किया गया कि वें ऊच्च शिक्षा के साथ-2 नैतिक मूल्यों की शिक्षा को भी अवधारण करें ताकि अच्दे समाज व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सकें। इस अवसर पर विशेष रूप से सभी अतिथियों, अध्यापकों व बच्चो ने गीता श्लोकों का गाकर उच्चारण किया।

   इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा तीरन्दाजी कोच बाल भवन नारनौल, सरोज प्रवक्ता, मधुबाला प्रवक्ता, महावीर प्रसाद प्रवक्ता, राजेश यादव प्रवक्ता, कविता प्रवक्ता, घीसाराम टी0जी0टी0, वेद प्रकाश जे0बी0टी0, किशोर कुमार जे0बी0टी0, जगरूप जे0बी0टी अध्यापकों सहित सभी बच्चें उपस्थ्ति रहें।

सलग्ंनः-फोटो जिला बाल कल्याण अधिकारी

 नारनौल।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button