LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाएं बताई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा के मसीत गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मसीत के सरपंच दिनेश यादव, देशपाल यादव, तहसीलदार नन्नूमल यादव उपस्थित रहे। यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता देशपाल यादव ने बताया कि भारत, विकास की ओर सतत रूप से अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ना केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि विकास के नए आयामो को छू रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी विजन को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सोमनाथ यादव, एडवोकेट नीरज यादव, रोहिताश कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजधन यादव, राजाराम यादव, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button