LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में गुंडों का आतंक गरीब का जलाया खोखा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी में ढाबा काम्प्लेक्स चोपानकी रोड स्थित एक गरीब खोखे वाले का कुछ गुंडो ने रात को खोखा जला दिया, जिससे उसे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। खोखे में रखें फ्रिज और बीड़ी, माचिस पान, गुटखा वगैरा का सब सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मुन्ना राय बिहारी, निवासी साहिल कॉलोनी, भिवाड़ी ने फूल बाग थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गत रात्रि को पैसे के लेनदेन को लेकर इस रोड पर चलने वाले एक टेंपो वाले से पैसे के लेनदेन को लेकर उससे झगड़ा हो गया था, इसके बाद उसे टेम्पो वाले ने खोखे वाले मुन्ना राय को धमकी दी थी कि आज रात को तेरा खोखा जला देंगे और उसने दारु भी पी रखी थी। मुन्ना ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और वह दुकान बढाकर चला गया, सुबह जब वह अपने खोखे पर आया तो उसका खोखा संपूर्ण रूप से जला हुआ पाया, और उसमें रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। उसके बाद उसने भिवाड़ी स्थित फूल बाग थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है, अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस किस तरह से जांच करके उस गरीब का खामियाजा भरने की कोशिश करेगी।

Subscribe to my channel


