LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का सम्मान समारोह आगामी 7 जनवरी सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में किया जाएगा प्रो.रामबिलास शर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*- नायब सिंह सैनी के साथ-साथ ओमप्रकाश धनखड़ व सुधा यादव का भी किया जाएगा सम्मान*
महेंद्रगढ़ ,18 दिसंबर ।आगामी 7 जनवरी को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद व हरियाणा भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में क्षेत्र की जनता की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहीं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्या व पूर्व सांसद सुधा यादव का भी क्षेत्र की जनता की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रातः 11:00 बजे किए जाने वाले सम्मान समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह राई के विधायक मोहनलाल बुडोली, अटेली के विधायक सीताराम यादव सहित अनेक विधायक तथा गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सैनी भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में जलते को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल गहरी सदमे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे सत्ताकाल में देश को भ्रष्टाचार के दल- दल में धकेलना का काम किया कांग्रेस की ना कोई नीति थी ना कोई नियत थी। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में भाई भतीजा वाद व आम जन को बांटने का कार्य किया।

Subscribe to my channel


