बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा।स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा संगठन द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों का बहुमान् किया गया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा संगठन द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों का बहुमान् किया गया।। जिसमें भाजपा बालोतरा संगठन जिले के अंतर्गत आने वाली तीनो विधानसभा पचपदरा,सिवाना और गुड़ामालानी के नव निर्वाचित विधायको का बहुमान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे पचपदरा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ अरुण चौधरी, गुड़ामालानी विधायक के के विश्नोई,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल का बहुमान किया गया। डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों की जीत है।क्षेत्र के विकास के लिए जीत है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो विकसित भारत की संकल्पना की है उसकी कड़ी से कड़ी जोड़ने की जीत है।सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और गुड़ामालानी विधायक के के विश्नोई ने भी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाया जिससे क्षेत्र में सभी सीटे भाजपा की आई।अब क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रखी जायेगी।कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और गुटबाजी में न पड़कर एकरूप हो केवल भाजपा को जिताने के संकल्प के कारण ही संगठन जिले के तीनो विधानसभा हम जीत पाए।भाजपा जिला मिडिया प्रमुख कमलेश ढेलडिया ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कानसिंह कोटड़ी,खेताराम कालमा,महेश बी चौहान,सभापति सुमित्रा जैन,पारसमल भंडारी,बिंजलाराम चौहान,भवानी सिंह टापरा,मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,सुखराम विश्नोई,गणपत बांठिया,गोविंद सिंह राजपुरोहित,हरिसिंह उमरलाई , झूमर लाल सार्जेंट समेत समस्त जिला पदाधिकारी,प्रधान, उप प्रधान, मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री ,विकसित भारत संकल्प यात्रा मंडल संयोजक, सहसंयोजक समेत अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button