ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

अटेली में पार्टी संगठन को लेकर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

अटेली में पार्टी संगठन को लेकर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

*प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद**

    विधानसभा क्षेत्र अटेली के बाछोद व सेहलंग मंडलम में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने की। वहीं पीसीसी कोऑर्डिनेटर पवन बुवानीवाला व जिला प्रभारी गोपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

            *इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा भाजपा जजपा गठबंधन सरकार से दुखी व परेशान है । महंगाई से लेकर बेरोजगारी की मार हर वर्ग झेल रहा है । पिछले 9 वर्षों में सरकार ने प्रदेश को नंबर वन के पायदान से शून्य पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में युवाओं को नौकरी देने के नाम पर निकाली गई भर्तियां भी पेपर लीक की भेंट चढ़ गई, जिसकी वजह से आज युवा पूरी तरह से हताश है।*

           राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब रसोई गैस के दाम 400 के करीब थे, तब भाजपा वाले सड़कों पर सिलेंडर वाला फोटो लेकर विरोध जताते थे, लेकिन आज महंगाई चरम सीमा पर है और सिलेंडर का दाम ग्यारह सौ से ज्यादा पहुंच गया है। वहीं पड़ोसी राज्यों में गैस सिलेंडर 450 में देने की बात करने वाली भाजपा सरकार को चाहिए कि हरियाणा में सिलेंडर 450 में दें ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके लेकिन मौजूदा सरकार इसपर मौन है।

      *इस मौके पर पीसीसी प्रदेश कोऑर्डिनेटर पवन बुवानीवाला ने कहा कि प्रस्तावित मंडलम बाछोद में कार्यकर्ताओं से बैठक की गई, जिसमें पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जिस से आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी को और मजबूती मिल सके। जिला प्रभारी गोपाल सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में माहौल पूरी तरह से कांग्रेस की तरफ है , मौजूदा भाजपा जजपा सरकार के लगातार झूठे वादों व आम जन विरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी है व आगामी चुनावों में बदलाव चाहता है।*

           इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव , किसान नेता मास्टर धर्मेंद्र कांग्रेस सेवादल सचिव सुमेर बिहाली , केकेसी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र , पूर्व जिला पार्षद इंद्रपाल , नरेंद्र सिंह , सुमेर सरपंच बेगपुर , महावीर सरपंच फतनी , बिजेंद्र जिला उपाध्यक्ष ओबीसी , दिलबाग सरपंच मिर्जापुर , सुमेर चेयरमैन कनीना , कृष्ण हेडमास्टर , रत्न लाल हेडमास्टर , अशोक , सतबीर मास्टर , विनोद सरपंच बागोत , ओमप्रकाश बाबू जी , मातूराम शर्मा , जोगेंद्र चौहान ,विनोद पंच , कपिल सेहलंग , दिलबाग बागोत एवं अन्य क्षेत्र के सरपंच , पंच , नम्बरदार व अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button