देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में श्री राम कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

वृंदावन धाम से आए जय श्री कृष्ण शास्त्री महाराज करेंगे कथा का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल न्यूज़*

 नारनौल में हुड्डा सेक्टर स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर से महिला मंडल द्वारा आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। शुभारंभ अवसर से पूर्व सेक्टर 1 में कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया।

           *कथा का शुभारंभ वृंदावन धाम से पधारे जय श्री कृष्ण शास्त्री महाराज ने किया। इस अवसर पर उनके शिष्य आचार्य मोहित मिश्रा भी उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकाली गई। कलश यात्रा में हुड्डा सेक्टर की सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह यात्रा सेक्टर में स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए प्लाट नंबर 166 हुड्डा सेक्टर में कथा स्थल पर संपन्न हुई।*

            संगीतमय श्री राम कथा 23 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जारी रहेगी। संगीतमय श्री राम कथा में कृष्ण शास्त्री ने भगवान रामचंद्र का मंगल मय आचरण का वर्णन किया। इस मौके पर कथा के आयोजक महेश गुप्ता पत्रकार, रामकिशोर गुप्ता, उर्मिला गुप्ता और देवेश सहित महिला मंडल की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button