देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

आरएसएस की समन्वय बैठक में शोभा यात्रा, एवं दीपोत्सव सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने का लिया गया निर्णय

लोकेशन=देवेंद्रनगर

रिपोर्टर=आशीष जैन

 

 आरएसएस की समन्वय बैठक में शोभा यात्रा, एवं दीपोत्सव सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने का लिया गया निर्णय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलस के 14 कलस बनाकर मंडल और नगर को वितरित किया गया तथा श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकालकर पूजन कर सौप दिया जिन्हे लेकर कार्यकर्ता अपने अपने मंडल लेकर पहुंचे।

राम जन्म भूमि, अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आरएसएस विश्व हिंदू परिषद करेगा नगर में कार्यक्रम ★

 | आगामी 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि, अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समन्वय बैठक स्थानीय श्री राम मंदिर प्रांगण मे में आयोजित हुई। जिसमें संघ के विश्व हिंदू परिषद इकाई के कार्यकर्ता, एवं अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाले विविध कार्यक्रमों पर चर्चा की गई

वहीं सर्वसम्मति से श्रीअयोध्या में रामलला के दर्शन हेतु पूजित अक्षत, राम मंदिर चित्र एवं आमंत्रण पत्र का घर – घर वितरण, 22 जनवरी को अपने नजदीकी मंदिर पर आम जन मानस द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, राम नाम संकीर्तन के अलावा सभी घरों, मंदिर, प्रतिष्ठान पर संध्या में दीपोत्सव मनाने एवं नगर के मठ – मंदिर पर प्राण – प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रमों के सफल सञ्चालन के लिए निमित्त समिति का गठन किया गया।

जिसमें खंड संघचालक अरुण सिंह जी, सह जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह जी,सह खंड कार्यवाह विनोद जी, नगर कार्यवाह पंकज द्विवेदी, आदित्य पाठक विनय शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता रामभक्त उपस्थित रहे

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button