LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

तीन दिवसीय कम्युनिटी बेज्ड रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम शुरू

दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग : अमित शर्मा  ज़िले में 7129 दिव्यांग ले रहे पेंशन दिव्यांगों के हित में सरकार चला रही कई योजनाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 15 दिसंबर। दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। सभी नागरिकों को दिव्यांगों की सहायता के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए। यह बात जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने आज एस एम रिहेबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर नारनौल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कम्युनिटी बेज्ड रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में कमज़ोर नहीं हैं। दिव्यांग व्यक्ति भी समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। श्री शर्मा ने कहा सरकार द्वारा भी दिव्यांगों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ज़िले में कुल 7129 जो दिव्यांग पेंशन ले रहे हैं। मंदबुद्धि स्कूल न जाने वाले 300 बच्चे भी सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त करते हैं।

श्री शर्मा ने एस एम रिहेबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम दिव्यांगों के हित में है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में दिव्यांगों की शिक्षा से जुड़े छात्र अपने ज्ञान को बढ़ाएं ।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट करके उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक आर एन यादव, अमित गुप्ता, जगराम आर्य, विपिन शर्मा, सुमेर यादव और सतवीर सिंह के साथ अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button