पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सेल्समैन की मनमानी से ग्रामीण जन परेशान राशन दुकान खोलने का टाइम निर्धारित नहीं ना ही राशन देने का उचित स्थान

लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पन्ना जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी पडरिया मे सेल्समेन द्वारा ना तो उचित समय पर राशन दुकान खोली जाती है और ना ही एक निर्धारित स्थान पर राशन का वितरण किया जाता है जब जहां मन होता है वहां राशन के लिए दूसरे लोगों से मालूम पड़ने पर उपभोक्ता जाते हैं साथ ही साथ सेल्समेन कुछ घंटे के लिए आकर ही वापस अपने घर जाते हैं जनता करे तो क्या एक काम के लिए चार बार भटकना पड़ता है शासन के निर्देशानुसार हर एक हितग्राही को समय अनुसार सही तोल पर राशन उपलब्ध कराना सेल्समैन की पूर्ण जवाबदारी लेकिन अपने मानक अनुसार बताकर ग्रामीण जनों को परेशान करना सेल्समैन की आदत बन चुकी है
केंद्र सरकार राशन कार्ड धारकों को पारदर्शिता से राशन वितरण कराने के लिए कितने ही निर्देश दें। लेकिन इन पर असर नहीं दुकान खोलने के लिए शासन से निर्धारित समय का पालन भी नहीं हो रहा है। राशन विक्रेता का मोबाइल नंबर दुकानों पर कहीं नहीं लिखा है। कार्ड धारकों ने निर्धारित समय से दुकानें खोलने की मांग की है
राशन विक्रेता मनमर्जी तरीके से दुकान खोल रहे हैं। शासन ने गरीब राशन कार्ड धारकों के लिए 8 घंटे तक का समय दुकान खोलने के लिए निर्धारित किया है। इस समय अनुसार सुबह में राशन विक्रेता दुकान नहीं खोल रहे। निर्धारित समय व निर्धारित तारीख तक दुकानें न खुलने से गरीब कार्ड धारक दुकानों के चक्कर काटते रहते हैं। जिस कारण कार्ड धारक राशन नहीं ले पाते हैं और समय निकलने के बाद अगले महीने राशन देने से राशन विक्रेताओं द्वारा मना कर दिया जाता है

Subscribe to my channel


